{"_id":"5c80413bbdec22140127676b","slug":"16-killed-nine-injured-in-suicide-bombings-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में आत्मघाती धमाकों में 16 लोगों की मौत, नौ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में आत्मघाती धमाकों में 16 लोगों की मौत, नौ घायल
Thu, 07 Mar 2019 03:22 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 07 Mar 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में आतंकवादियों ने एक के बाद एक कई धमाके किए जिसमें हवाई अड्डे के पास एक निजी कंपनी को निशाना बनाया गया। इस आत्मघाती हमले में निजी निर्माण कंपनी के कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोगों के घायल होने की खबरें हैं। विस्फोट के बाद पूरे इलाके मे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
दो आतंकवादियों ने शहर के हवाई अड्डे के पास एक प्राइवेट कंपनी को अपना निशाना बनाने के बाद खुद को भी धमाके के साथ उड़ा लिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। अफगान सरकार के प्रांतीय प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी ने दो हमलावरों की पुष्टि करते हुए दावा किया कि दोनों हमलावरों को सुरक्षाबलों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
प्रवक्ता के मुताबिक, मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। हमले के बाद अमेरिकी बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह पूर्वी अफगानिस्तान विशेषकर नांगरहार प्रांत में सक्रिय हैं।
विज्ञापन