{"_id":"5f48e20a8ebc3e4ad42a4304","slug":"16-killed-40-houses-damaged-due-to-heavy-rains-and-flash-floods-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में तेज बारिश और बाढ़ से 16 लोगों की मौत, 40 मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में तेज बारिश और बाढ़ से 16 लोगों की मौत, 40 मकान क्षतिग्रस्त
Fri, 28 Aug 2020 04:22 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 28 Aug 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाढ़ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा जिले में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण एक महिला और दो बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की रात बाढ़ के कारण ऊपरी कोहिस्तान जिले में आठ, स्वात में छह और शांगला जिले में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इन इलाकों में 40 मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
स्वात जिले के शाहग्राम और तेरत क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया, जहां से छह लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। पीडीएमए के महानिदेशक परवेज खान और राहत के सचिव प्रभावित क्षेत्रों में बचाव गतिविधियों की निगरानी के लिए पहुंचे। इस दौरान खान ने कहा कि प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन