{"_id":"61d9affaef96a12650423689","slug":"16-killed-10-injured-in-canteen-building-explosion-in-china-probe-ordered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: कैंटीन की इमारत में धमाके से 16 लोगों की मौत, हादसे के वक्त खाना खा रहे थे लोग ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: कैंटीन की इमारत में धमाके से 16 लोगों की मौत, हादसे के वक्त खाना खा रहे थे लोग
Sat, 08 Jan 2022 09:08 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:08 PM IST
सार
शुक्रवार की आधी रात तक सभी फंसे हुए लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने शनिवार को वूलोंग जिले में शुक्रवार को एक कैंटीन की इमारत में हुए विस्फोट की जांच का आदेश दिया, जिसमें 16 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। हादसा दोपहर में उस वक्त हुआ जब लोग भोजन कर रहे थे। सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संदेह है कि गैस रिसाव के कारण इमारत ढह गई, जिससे दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग नगर पालिका में उप-जिला कार्यालय के अंदर 26 लोग फंस गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे में 16 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए, एक की हालत गंभीर है। शुक्रवार की आधी रात तक सभी फंसे हुए लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब विस्फोट हुआ तब लोग कैंटीन में खाना खा रहे थे। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय (एमईएम) ने शनिवार को कहा कि चीन के केंद्रीय मंत्रिमंडल की कार्य सुरक्षा समिति, जिसे स्टेट काउंसिल भी कहा जाता है, कैंटीन की इमारत ढहने की जांच की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रालय ने बचाव और जांच के प्रयासों का मार्गदर्शन करने के लिए एक टीम भेजी है, जिसमें 600 से अधिक लोग बचाव कार्य में शामिल हैं।