फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   150 people died due to powerful storm Daniel and floods in Libya

लीबिया: बेंगाजी में शक्तिशाली तूफान डेनियल और बाढ ने मचाई तबाही, 150 लोगों की मौत

Mon, 11 Sep 2023 11:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेंगाजी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेंगाजी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 11 Sep 2023 11:38 PM IST
सार

बेहद तेज बारिश और तूफानी हवाओं की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किलें आ रही हैं। इतना ही नहीं, पूर्वी लीबिया में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। 
 

विज्ञापन
150 people died due to powerful storm Daniel and floods in Libya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी लीबिया में शक्तिशाली तूफान डेनियल और बाढ़ ने कहर मचा रखा है। इसके कारण यहां बीते दो दिनों में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं मरने वालों की यह संख्या 250 तक बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि तूफान के कारण बेंगाजी शहर की कई इमारतों ढह गईं हैं। जिसके कारण तमाम लोग मलबे की नीचे दबे हुए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि बेहद तेज बारिश और तूफानी हवाओं की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किलें आ रही हैं। इतना ही नहीं, पूर्वी लीबिया में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। 
विज्ञापन


इनमें बताया गया है कि रेसक्यू अभियान में शामिल लीबियाई सेना के कई सैनिक भी इस तूफान के कारण मारे गए हैं और कई लापता हैं। बेंगाजी के एक अफसर ने बताया कि यहां हालात बद से बदतर हो गए हैं। सरकार अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि अगर बारिश जल्दी नहीं रुकी तो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि लीबिया के बेंगाजी और मिस्तारा  कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें सड़कों पर लोगों को बहते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इनकी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed