{"_id":"5fdd15c48ebc3e3d723f83cf","slug":"15-people-killed-in-the-attack-on-the-stadium-in-somalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया में स्टेडियम पर हुए आत्मघाती हमले में 15 लोग मारे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सोमालिया में स्टेडियम पर हुए आत्मघाती हमले में 15 लोग मारे गए
Sat, 19 Dec 2020 03:05 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 19 Dec 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
सोमालिया में हमला (file photo)
सोमालिया के मध्य शहर गलकायो में शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर ने एक स्टेडियम पर हमला किया, जिसमें 15 लोग मारे गए। यह घटना देश के नए प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल के वहां पहुंचने से कुछ देर पहले हुई।
विज्ञापन
गलकायो के एक पुलिस अधिकारी अली हसन ने कहा कि विस्फोट स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर हुआ। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय खबरों के मुताबिक, विस्फोट में मारे गए लोगों में सोमाली सेना के कुछ उच्च रैंक वाले सदस्य भी शामिल हैं। सोमालिया के अल-शबाब जिहादी विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
