{"_id":"627c14002e1504161176480a","slug":"15-killed-several-injured-as-truck-head-on-collision-van-in-southern-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: ट्रक-वैन की आमने-सामने भीषण टक्कर में 15 की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: ट्रक-वैन की आमने-सामने भीषण टक्कर में 15 की मौत, कई घायल
Thu, 12 May 2022 01:23 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 12 May 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दक्षिणी पाकिस्तान में मंगलवार को एक ट्रक और एक यात्रियों से भरी वैन की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह भीषड़ हादसा सिंध प्रांत के इंडस हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन
स्थानीय उपायुक्त फरीदुद्दीन मुस्तफा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि राजमार्ग के जिस हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा था वहीं पर वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसा एक मोड़ पर हुआ यहां जब ट्रक एक कोयला खदान से लौट रहा था और सामने से आ रही वैन आमने- सामने टकरा गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल लोगों में से कई सोलंगी और कल्होरो जनजाति के थे जो कराची में एक नमक कारखाने में काम करते हैं।