फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   14 years old Schoolgirl sexually harassments in busy London park in broad daylight

लंदन के व्यस्त पार्क में दिन के उजाले में 14 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Thu, 04 Feb 2021 02:03 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 04 Feb 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
14 years old Schoolgirl sexually harassments in busy London park in broad daylight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

ब्रिटेन की राजधानी लंदन को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सोमवार को हुई। लंदन के एक व्यस्त पार्क में दिन के उजाले में 14 साल की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित छात्रा दोपहर करीब 2.40 बजे लंदन के इलफोर्ड के गुडमैयस पार्क में जॉगिंग कर रही थी उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे झाड़ियों में खिंच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 'किशोरी व्यायाम कर रही थी, उस दौरान उसे ब्लू ट्रैक सूट और लंबी जैकेट पहने एक व्यक्ति ने पकड़ लिया। सोमवार को दोपहर करीब 2.40 बजे पूर्वी लंदन के इलफोर्ड के गुडमैयस पार्क में बास्केटबॉल कोर्ट के पास जब छात्रा ने दौड़ना शुरू किया, उसी दौरान 17 से 20 साल की उम्र के एक व्यक्ति ने उस पर हमला किया।'
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि 'संदिग्ध श्वेत (गोरा) था। वह लगभग छह फीट लंबा था, उसके बाल सुनहरे रंग की और हल्की मूंछें थीं। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, हालांकि जांच जारी है।' स्कॉटलैंड यार्ड के अनुसार, क्षेत्र में पुलिस गश्ती में तेजी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मामले के बारे में किसी को जानकारी है तो कृप्या कर वह पुलिस को सूचित करें। मेट पुलिस की ईस्ट एरिया कमांड यूनिट के डिटेक्टिव कांस्टेबल जेम्मा मॉरिस ने कहा, 'गुडमैयस पार्क दोपहर के समय व्यस्त रहता है और मैं सभी से भी अपील कर रहा हूं जो उस वक्त पार्क में था और जिसने उसे देखा है, कृप्या कर आगे आएं और बताए गए पुरुष  के बारे में हमें जानकारी प्रदान करें।' 'आपकी जानकारी कितनी भी छोटी या महत्वहीन क्यों न हो, यह वास्तव में हमारी जांच में मदद कर सकती है।'


पुलिस ने कहा कि 'पीड़िता को विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।' सूचना के साथ कोई भी 101 के माध्यम से पुलिस से संपर्क कर सकता है या सीएडी 5395/1 फरवरी को कोट करते हुए MetCC पर ट्वीट कर सकता है, या 0800 555 111 पर स्वतंत्र चैरिटी क्राइमस्टॉपर्स गुमनाम रूप से कॉल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed