फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1300 year old Hindu temple found in Swat district Pakistan

पाकिस्तान के स्वात में मिला 1,300 साल पुराना हिंदू मंदिर

Sat, 21 Nov 2020 02:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेशावर।
एजेंसी, पेशावर। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 Nov 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
1300 year old Hindu temple found in Swat district Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने 1,300 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को खोज निकाला है। बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिर का पता लगा। एक जानकारी के मुताबिक यह मंदिर भगवान विष्णु का है और इसे हिंदू शासनकाल के दौरान यहां बनाया गया था।
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी फजले खलीक ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा करते हुए पुष्टि की कि यहां भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित है और कई साल पहले उनकी पूजा की जाती थी।
विज्ञापन



उन्होंने यह भी कहा कि इस मंदिर को 1,300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था। खुदाई के दौरान मंदिर स्थल के पास छावनी और पहरे के लिए मीनारें आदि भी मिले हैं। विशेषज्ञों को मंदिर के पास पानी का कुंड भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभवत: यहां पूजा से पहले श्रद्धालु स्नान करते रहे होंगे। इस इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान मिले हैं। खलीक ने कहा कि स्वात जिला एक हजार साल पुराने पुरातात्विक स्थलों का घर है और इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान पाए गए हैं।


हिंदू राजवंश ने किया था शासन
जानकारी के मुताबिक, इस स्थान पर 850 से 1026 ईस्वी में हिंदू शाही या काबुल शाही रही है। यहां एक हिंदू राजवंश था जिसने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर-पश्चिम भारत में शासन किया था। इटली के पुरातात्विक मिशन के प्रमुख डॉ. लुका ने कहा कि स्वात जिले में खोजी गई गंधार सभ्यता का यह पहला मंदिर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed