फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   13 years old Hindu girl raped forcing alcohol in Pakistan

पाकिस्तान में जबरन शराब पिलाकर 13 साल की हिंदू लड़की से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार 

Sun, 09 Jun 2019 05:48 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 09 Jun 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
13 years old Hindu girl raped forcing alcohol in Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जबरन शराब पिलाकर 13 वर्षीय हिंदू लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह वारदात प्रांत के टांडो मुहम्मद खान जिले में 7 जून की है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित लड़की अपने घर से सामान खरीदने गई थी। इस दौरान दो आरोपियों ने उसे अपने पास बुलाया और जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़ित लड़की के घर नहीं लौटने पर उसके पिता और भाई ने उसे खोजना शुरू किया। नजदीक की चीनी मिल के निकट एक मैदान में लड़की उन्हें बेहोशी की हालत में मिली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तार किया है। अदालत ने शनिवार को दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की को हैदराबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। होश में आने पर लड़की ने आपबीती बताई। जिले के एसएसपी जुल्फिकार तालपुर ने बताया कि आगे की जांच के लिए लड़की और आरोपियों के डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। दोषियों को सजा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed