फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   13.5 kg Moon piece selling at Londond auction house in britain in 19 crore rupees

जमीन पर बिक रहा चांद का टुकड़ा, कीमत 19 करोड़ रुपये, वजन है 13.5 किलो

Mon, 04 May 2020 10:20 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 04 May 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
13.5 kg Moon piece selling at Londond auction house in britain in 19 crore rupees
लंदन स्थित नीलामी घर में रखा गया है चांद का टुकड़ा - फोटो : social media

ब्रिटेन के लंदन में एक चांद का टुकड़ा बिक रहा है। बताया जा रहा है कि इसका वजह 13.5 किलो है। इस टुकड़े की शुरुआती कीमत दो मिलियन पाउंड (करीब 19 करोड़ रुपये) रखी गई है। लंदन स्थित नीलामी घर क्रिस्टी ने इसे नीलामी के लिए रखा है। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि चंद्रमा की चट्टान एक क्षुद्रग्रह या धूमकेतु के साथ टक्कर के बाद टूट गई होगी। जिससे यह टुकड़ा सहारा के रेगिस्तान में आ गिरा। इसे एनडब्ल्यूए-12691 नाम दिया गया है। यह पृथ्वी पर पाए जाने वाला चंद्रमा का पांचवां सबसे बड़ा टुकड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर पृथ्वी पर 650 किलोग्राम चांद के टुकड़े हैं जिममें यह टुकड़ा भी शामिल है। इस टुकड़े का आकार फुटबॉल के बराबर है। क्रिस्टी के विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास के प्रमुख जेम्स ह्य्सलोप ने बताया कि आपके हाथों में ऐसा टुकड़ा रखने का मौका है जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चंद्रमा का एक वास्तविक टुकड़ा है। इसका आकार फुटबॉल के बराबर है और इंसान के सिर से कुछ बड़ा है। जेम्स ने कहा कि हम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालयों से इसमें बड़ी अंतरराष्ट्रीय रुचि की उम्मीद कर रहे हैं। यह अंतरिक्ष इतिहास या चंद्र अन्वेषण में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अद्भुत है। 

खोजे गए कई उल्कापिंडों की तरह ही यह सहारा में एक अज्ञात खोजकर्ता द्वारा पाया गया। इसके बाद ये एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे हाथ का सफर तय करता रहा। ये चट्टान अब कनाडाई कंपनी क्रिस्टी के पास है। ये कंपनी अब इसे बेचने जा रही है। 


जांच में सामने आया है कि यह असली चंद्रमा का ही टुकड़ा है। इसकी तुलना अमेरिका के अपोलो अंतरिक्ष अभियानों द्वारा चंद्रमा से लाए गए रॉक नमूनों के साथ की गई है थी। जिसमें पता चला कि यह चट्टान बिल्कुल अंतरिक्ष से लाई गई चट्टानों की तरह ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed