{"_id":"625b5b1b11105343a5450f57","slug":"12-injured-three-people-arrested-after-shooting-in-columbia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: कोलंबिया के मॉल में गोलीबारी में 12 घायल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: कोलंबिया के मॉल में गोलीबारी में 12 घायल, तीन गिरफ्तार
Sun, 17 Apr 2022 05:41 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबिया
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:41 AM IST
सार
टना कोलंबियाना सेंटर मॉल के परिसर में हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तीन हथियारबंद लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में आए दिन सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं शनिवार को कोलंबिया के दक्षिण कैरोलिना मॉल में एक शूटिंग के बाद बारह लोग घायल हो गए और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
कोलंबिया के पुलिस प्रमुख विलियम होलब्रुक ने कहा कि यह घटना कोलंबियाना सेंटर मॉल के परिसर में हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तीन हथियारबंद लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में कितने लोगों ने हथियार चलाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि गोलीबारी कोई आकस्मिक हमला नहीं था। आगे उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि हथियारबंद लोग एक-दूसरे को जानते थेऔर कुछ प्रकार के संघर्ष हुए, जिसके परिणामस्वरूप गोलियां चलीं।
विज्ञापन