{"_id":"5cd7f492bdec22073073d8d8","slug":"12-indian-personal-arrested-in-nepal-allegedly-operating-illegal-networking-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में अवैध नेटवर्किंग का धंधा चलाने के आरोप में 12 भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में अवैध नेटवर्किंग का धंधा चलाने के आरोप में 12 भारतीय गिरफ्तार
Sun, 12 May 2019 03:55 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 12 May 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिमालयी देश नेपाल में कथित तौर पर अवैध नेटवर्किंग का धंधा चलाने और कई लोगों को ठगने के आरोप में 12 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सभी आरोपियों को काठमांडू के एक होटल से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। उस समय लगभग 300 नेपालियों के लिए अवैध नेटवर्किंग का व्यवसाय चलाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस नेटवर्किंग कारोबार के तहत पैसा बिना किसी वैध चैनल के विदेशों में भेजा जाता था।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन क्राइम रेंज ने कहा कि सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने पहले ही कंपनी के नाम पर कई नेपालियों को ठगा है। इसके साथ ही नेपाल राष्ट्र बैंक ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन