फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11th International Yoga Day: Excitement for International Yoga Day in Houston,

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ह्यूस्टन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह, 50 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन

Tue, 17 Jun 2025 04:49 PM IST
रिया दुबे वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 17 Jun 2025 04:49 PM IST
सार

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह 13,471 किमी दूर ह्यूस्टन में भी देखने को मिल रहा है। पूरे शहर में 50 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 जून से शुरू हुआ है, जो 30 जून को समाप्त होगा। 

विज्ञापन
11th International Yoga Day: Excitement for International Yoga Day in Houston,
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ह्यूस्टन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर काफी उत्सुक्ता देखा जा रही है। शहर के पार्कों से लेकर सामुदायिक केंद्रों और आभासी स्थानों तक ह्यूस्टनवासी खूब तैयारियां कर रहे हैं। 50 से अधिक कार्यक्रमों के साथ 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict: तेल की कीमत से व्यापार मार्ग तक, पश्चिम एशिया में संघर्ष का भारत पर क्या और कितना असर?

विज्ञापन

14 जून से 30 जून तक चल रहा कार्यक्रम 

ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इंडिया हाउस और कई अन्य सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह अंतरराष्ट्रीय दिवस का कार्यक्रम 14 जून से शुरू हुआ और 30 जून को समाप्त होगा। इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सूर्य नमस्कार सत्र, कार्यशालाएं और वर्चुअल कक्षाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग सीमाओं और आस्थाओं से परे है

योग की वैश्विक अपील पर जोर देते हुए महावाणिज्यदूत डीसी मंजूनाथ ने कहा कि योग सीमाओं और आस्थाओं से परे है। यह वैश्विक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक सद्भाव के लिए भारत का उपहार है। उन्होंने कहा, "योग न केवल शरीर में बल्कि हमारे समुदायों में भी संतुलन लाता है।" उन्होंने ह्यूस्टन के सभी लोगों से समारोह में भाग लेने का आग्रह किया।

स्वयं और समाज के लिए योग

20 जून को इंडिया हाउस में शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक (स्थानीय समय) मुख्य कार्यक्रम में पद्म भूषण डॉ डेविड फ्रॉली (पंडित वामदेव शास्त्री) विशेष प्राणायाम और ध्यान सत्र का नेतृत्व करेंगे। यह कार्यक्रम निःशुल्क है और सभी के लिए खुला है। संयुक्त राष्ट्र का 2025 योग दिवस का थीम है "स्वयं और समाज के लिए योग", यह ह्यूस्टन के विविध समुदाय के अनुरूप है।

वरिष्ठ और दिव्यांगों के लिए विशेष सत्र

योग दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । पांच किलोमीटर योग वॉक और वरिष्ठ कुर्सी योग से लेकर युवा कार्यक्रम और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष सत्र। विशेष सत्रों में मधुमेह, गठिया, ऑटिज्म के लिए योग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुर्सी योग शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed