{"_id":"60e9f7a58ee8115abc64cba2","slug":"1174-carat-diamond-found-in-botswana-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनिंग कंपनी का दावा: बोत्स्वाना की खदान से मिला 1,174 कैरेट का हीरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माइनिंग कंपनी का दावा: बोत्स्वाना की खदान से मिला 1,174 कैरेट का हीरा
Sun, 11 Jul 2021 01:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कैनबरा।
एजेंसी, कैनबरा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:10 AM IST
सार
बोत्सवाना के एक माइनिंग कंपनी ने यह दावा किया है कि उनके द्वारा खोजा गया यह अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। बोत्सवाना में काम करने वाली कनाडाई माइनिंग कंपनी लुकारा के कर्मचारियों ने इसे 12 जून को खोजा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोत्सवाना की कारोवे खदान से हाल ही में 1,174 कैरेट का एक बड़ा हीरा मिला है जो प्राकृतिक तौर पर अब तक मिले सबसे बड़े हीरों में से एक है। ये हीरा कुछ उन हीरों के बगल में मिला जो 471, 218 और 159 कैरेट के थे। इससे यह संकेत मिलता है कि मूल रूप से यह हीरा जब बना होगा तब हो सकता है यह 2,000 कैरेट से ज्यादा का रहा होगा।
विज्ञापन
यह हीरा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है। पिछले माह बोत्स्वाना में ही 1,098 कैरेट का हीरा निकला था, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा था। जबकि सबसे बड़ा हीरा 1905 में खोजा गया जो 3,106 कैरेट का है। इस नए हीरे को अभी तराशा नहीं गया है लेकिन इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
विज्ञापन
बोत्सवाना के एक माइनिंग कंपनी ने यह दावा किया है कि उनके द्वारा खोजा गया यह अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। बोत्सवाना में काम करने वाली कनाडाई माइनिंग कंपनी लुकारा के कर्मचारियों ने इसे 12 जून को खोजा था।
विज्ञापन
लुकारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नसीम लहरी ने बताया कि हम नया इतिहास रच रहे हैं। उनके हाथों में मौजूद यह हीरा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है। इस पर रोशनी डालते ही यह ऐसी चमक देता है कि आंखें चौंधिया जाती हैं।
एक माह पूर्व ही मिला दूसरा सबसे बड़ा हीरा
इससे पहले बोत्सवाना की डायमंड कंपनी डेब्सवाना ने 1,098 कैरेट का हीरा एक जून को खोजा था। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हीरा था। दुनिया में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा हीरा 3,106 कैरेट का है जिसे कलिनन नाम दिया गया है। इसे 1905 में अंग्रेजों को राज वाले दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया था।