फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   113 death in Nepal and 29 deaths in China by landslide, earthquake in Japan

तबाही का मंजर: भूस्खलन से नेपाल में 113 और चीन में 29 की मौत, जापान में भी भूकंप

Mon, 29 Jul 2019 05:58 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
113 death in Nepal and 29 deaths in China by landslide, earthquake in Japan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो सप्ताह से नेपाल में हो रही भारी बारिश से समूचे देश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं ने 113 लोगों की जान ले ली है, जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं। वहीं दूसरी ओर चीन में भी भूस्खलन 29 की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग लापता हैं। 

विज्ञापन


काठमांडू घाटी के कुछ क्षेत्रों समेत मध्य और दक्षिणी नेपाल के कुछ हिस्सों में पिछले दो सप्ताह से हो रही बारिश का कहर अब भी जारी है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि इस मानसून में हुई बारिश से आपदा में 113 लोग मारे गए और 67 अन्य घायल हुए हैं। देश के कुल 77 जिलों में से 67 को बाढ़ और भूस्खलन की मार झेलनी पड़ी है। फिलहाल सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्यों के लिए पुलिस बल और सेना के जवानों को लगाया गया है।   

विज्ञापन

चीन में मरने वालों की संख्या 29 हुई , अब भी 22 लापता

बीजिंग। दक्षिण पश्चिम चीन के एक गांव में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है और 22 लोग अब भी लापता हैं। सरकारी संवाद समिति ‘शिन्हुआ’ ने शनिवार रात को बताया कि स्थानीय आपदा बचाव कमान के अनुसार गुइझोउ प्रांत की शुइचेंग काउंटी से 40 लोगों को बचा लिया गया है। शुइचेंग में मंगलवार को भूस्खलन के कारण 21 मकान जमींदोज हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में 6.3 की तीव्रता का भूकंप

113 death in Nepal and 29 deaths in China by landslide, earthquake in Japan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala

टोक्यो। जापान के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप होन्शू के तट पर तीव्र गति वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। जिस इलाके में भूकंप महसूस किया गया वहां की आबादी 30 मिलियन है। फिलहाल इस आपदा में क्षति या चोट की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं हुई है। भूकंप का केंद्र लगभग 18:31 पर था जो होन्शु द्वीप के दक्षिण में 375.8 किलोमीटर की गहराई में स्थित है। भूकंप के तेज झटकों के बाद अब तक कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed