फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 newborn babies die in hospital fire in Senegal

Senegal: अस्पताल में लगी आग, 11 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत

Thu, 26 May 2022 07:00 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डकार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डकार Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 May 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
11 newborn babies die in hospital fire in Senegal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विज्ञापन

सेनेगल के तिवाउआने शहर में आग की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक अस्पताल में आग लगने से 11 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। देश के राष्ट्रपति ने इस दुखद घटना की जानकारी दी है। राष्ट्रपति मैकी सॉल ने ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी, उन्होंने लिखा, तिवाउआने के सार्वजनिक अस्पताल के नवजात विभाग में आग में 11 नवजात शिशुओं की मौत के बारे में मुझे अभी-अभी दर्दनाक और निराश करने वाली जानकारी मिली है।

हादसे में केवल तीन शिशुओं को बचाया जा सका है। सॉल ने बुधवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘मैं उनकी माताओं और परिवारों के प्रति गहरी संवदेनाएं व्यक्त करता हूं।’’

विज्ञापन


डकार के मेयर डेम्बा डियोप ने बताया कि राजधानी से 120 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित तिवाउआने शहर में मामे अब्दुल अजीज डबाख अस्पताल में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सेनेगल की मीडिया की खबर के मुताबिक, गृह मंत्री एंतोनी डिओमी ने एलान किया है कि अधिकारी अस्पताल में सुविधाओं की स्थिति और अन्य स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तरी सेनेगल में एक साल पहले एक अस्पताल में आग लगने से चार नवजात की मौत हो गयी थी। इन मौतों ने पश्चिमी अफ्रीकी देश में मां और शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा कर दी है। इस क्षेत्र में सबसे अच्छे अस्पतालों में से कुछ अस्पताल सेनेगल में हैं।


इस महीने की शुरुआत में प्राधिकारियों को मुर्दाघर में एक शिशु जीवित मिला, जिसे एक नर्स ने मृत घोषित कर दिया था। बाद में शिशु की मौत हो गयी थी। देश में पिछले महीने लूगा में सी-सेक्शन के इंतजार में एक गर्भवर्ती महिला की मौत हो गयी थी। जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा में भाग ले रहे स्वास्थ्य मंत्री अब्दोलाये दियोफ सार बीच में अपनी यात्रा खत्म कर सेनेगल लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed