फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   10 people dead and nine missing in Landslides caused by heavy rains in Indonesia

इंडोनेशिया में भारी बारिश से भूस्खलन, 10 व्यक्तियों की मौत, नौ लापता

Mon, 15 Feb 2021 11:26 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नगनजुक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नगनजुक Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
10 people dead and nine missing in Landslides caused by heavy rains in Indonesia
भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन होने से कम से कम 10 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत नौ अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आपात सेवाकर्मियों के पास उपकरणों की कमी है और वे अपने हाथों व कृषि में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों से मिट्टी हटा रहे थे, ताकि दबे हुए लोगों को निकाला जा सके।

विज्ञापन


दर्जनों सैनिक-स्वयंसेवक राहत कार्य में जुटे
राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता रदित्या जाती ने बताया कि पूर्वी जावा के नगनजुक जिले के सेलोपुरो गांव में लापता लोगों की तलाश में दर्जनों सैनिक, पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


रविवार देर शाम हुआ हादसा
उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम आसपास की पहाड़ियों से कीचड़ कम से कम आठ घरों पर गिरा, जिसके नीचे 21 लोग दब गए। इस घटना में 14 लोग जख्मी हुए हैं। रविवार को दो लोगों को बचा लिया गया। नगनजुक के जिला प्रमुख नोवी रहमान हिदायत ने बताया कि सोमवार को बचावकर्मियों को छह मीटर गहरे कीचड़ में शव मिले और वे नौ अन्य की तलाश में जुटे हुए हैं। बाद में भारी उपकरण भी मदद के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों के तट टूटने से बढ़ी दिक्कत
जाती ने बताया कि सोमवार को प्रांत के अन्य जिलों में रात भर की बारिश के बाद नदियों के तट टूट जाने के बाद आसपास के कुछ रिहायशी इलाकों में तीन फुट तक कीचड़ वाला पानी आ गया और लोगों को अपना घर-बार छोड़कर भागना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed