फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   10 civilians killed in a bomb blast in Afghanistan by Taliban

दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बार फिर आतंकियों ने किया कार बम विस्फोट, 10 नागरिकों की मौत

Thu, 19 Sep 2019 11:17 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल  Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 19 Sep 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
10 civilians killed in a bomb blast in Afghanistan by Taliban
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कलत में आतंकियों ने खुफिया सेवाओं की एक इमारत को निशाना बना कर बम धमाका किया। गुरुवार को किए गए इस कार बम धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। जाबुल प्रांत के गवर्नर ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


रहमतुल्ला यरमाल के मुताबिक इस हमले में शहर का अस्पताल भी प्रभावित हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने ली जिसने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के खिलाफ था।
विज्ञापन


पूर्वी अफगानिस्तान में भी आत्मघाती विस्फोट, चार नागरिकों की मौत 

बुधवार को पूर्वी अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने एक सरकारी इमारत के भीतर विस्फोट में खुद को उड़ा लिया। इस हमले में चार आम नागरिक मारे गए और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चारों हमलावरों को भी मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांत के प्रवक्ता अताउल्ला खोग्यानी ने बताया कि कर्मियों को बचाने के लिए सुरक्षा बल इलाके में तैनात हैं। आतंकवादियों का मंसूबा आगामी 28 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को बाधित करना है।


दो दिन पहले ही तालिबान ने दो अलग-अलग हमलों में लगभग 50 लोगों को मार डाला था और दर्जनों लोगों को घायल कर दिया, जिसमें से एक मध्य परवान प्रांत में राष्ट्रपति अशरफ गनी के लिए एक आयोजित रैली के पास और दूसरा हमला काबुल में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed