फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1 killed after Car explodes in front of Women's Hospital in Liverpool City england

इंग्लैंड: लिवरपूल शहर में महिला अस्पताल के सामने कार में धमाका, एक की मौत और एक घायल

Sun, 14 Nov 2021 10:55 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 10:55 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार कार जिसमें धमाका हुआ एक टैक्सी थी और धमाके से कुछ ही देर पहले अस्पताल के सामने छोड़ी गई थी।

विज्ञापन
1 killed after Car explodes in front of Women's Hospital in Liverpool City england
लिवरपूल शहर में रविवार को एक महिला अस्पताल के सामने कार में धमाका हुआ। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरी इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में रविवार को एक महिला अस्पताल के सामने कार में धमाका हुआ। इस घटना में एक शख्स की मौत हुई और एक घायल हुआ है। घटना के बाद देश के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कार जिसमें धमाका हुआ एक टैक्सी थी और धमाके से कुछ ही देर पहले अस्पताल के सामने छोड़ी गई थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार धमाके की घटना भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे हुई। पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। अब तक मामले को आतंकी घटना घोषित नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घायल शख्स का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। लीवरपूल की मेयर जॉन एंडरसन ने धमाके की घटना पर दुख जताया है। अस्पताल की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार अभी अस्पताल में आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed