फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1,764 new cases of coronavirus in Pakistan in 24 hours, Number of infected patients over 26 thousand

पाकिस्तान में कोरोना के 1,764 नए मामले, 26 हजार के करीब हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

Fri, 08 May 2020 02:29 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 May 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
1,764 new cases of coronavirus in Pakistan in 24 hours, Number of infected patients over 26 thousand
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 1,764 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या 25,837 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 594 हो गई।

विज्ञापन


उसने कहा कि अब तक इस वायरस से 7,530 लोग स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में मरीजों की संख्या 10,033 है जबकि सिंध में 9,093, खैबर-पख्तूनख्वा में 3,956, बलूचिस्तान में 1,725, इस्लामाबाद 558, गिलगित-बाल्टिस्तान में 394 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 78 हैं।
विज्ञापन


देश में अब तक 2,57,247 लोगों की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे में 11,993 लोगों की जांच की गई है। कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बावजूद सरकार ने गुरुवार को शनिवार से लॉकडाउन हटाना शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि देश में चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को हटाना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यवसाय और लोगों को हो रही समस्याओं के कारण यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed