फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1.5 Lakh people are not going to live in their houses due to Fake News in Indonesia

इंडोनेशिया में फेक न्यूज के चलते घरों में रहने को तैयार नहीं 1.5 लाख लोग

Tue, 08 Oct 2019 05:16 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Oct 2019 05:16 AM IST
सार

  • देश पर अब तक का सबसे भयानक खतरा मंडराने की अफवाह
  • भीषण भूकंप आने की अफवाह, फर्जी चेतावनियां हो रही हैं जारी
  • सोशल मीडिया पर अंबन द्वीप के समुद्र में समाने की फर्जी खबर
  • 'रिंग ऑफ फायर' में आता है इंडोनेशिया, आते हैं ज्यादा भूकंप

विज्ञापन
1.5 Lakh people are not going to live in their houses due to Fake News in Indonesia
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

इंडोनेशिया में आए भूकंप को दो हफ्ते बीत चुके हैं। हालात सामान्य हो चुके हैं, मगर करीब 1.5 लाख लोग अब भी अपने घरों में जाने को तैयार नहीं है। ये लोग अब भी घरों में रहने के बजाय टेंट में रह रहे हैं। वजह है फेक न्यूज यानी फर्जी खबर। 

विज्ञापन


अफवाह यह है कि देश पर अब तक का सबसे भयानक खतरा मंडरा रहा है और कभी भी ऐसा भूकंप आ सकता है, जिसमें हजारों जानें जा सकती हैं। इसके अलावा कई तरह की फर्जी चेतावनी भी जारी हो रही हैं। इन अफवाह के चलते इंडोनेशियाई सरकार भी परेशान है।
विज्ञापन


सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि 26 सितंबर को 6.5 की तीव्रता के भूकंप आने के बाद अब तक 1,000 से ज्यादा झटके आ चुके हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ अराजक तत्व सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अफवाह इतना जोर पकड़ चुकी है कि हालात सामान्य होने के बाद भी लोग अपने घरों में लौटने को तैयार नहीं हैं। 26 सितंबर को आए भूकंप में कई बच्चों समेत 37 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, 6,000 से ज्यादा घर तबाह हो गए थे।

अंबन द्वीप के समुद्र में समाने की भी अफवाह

वॉट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया के जरिये खतरनाक भूकंप आने की चेतावनी चल रही है। एक मैसेज में कहा गया- आप मुझ पर यकीन करें या न करें, मगर यह हकीकत है कि अंबन द्वीप अगले कुछ दिनों में समुद्र में समाने वाला है। 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता आगस विबोवो का कहना है कि फेक न्यूज के चलते हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। ऐसी अफवाह चल रही हैं कि बड़ा भूकंप या सुनामी आ सकती है। यहां तक कि फर्जी चेतावनियां भी जारी हो रही हैं।

रिंग ऑफ फायर के क्षेत्र में आता है इंडोनेशिया

विबोवो ने कहा, फर्जी खबरों के चलते ज्यादातर लोगों का मानना है कि आपातकाल के दौरान उन्हें लौटने की मंजूरी नहीं है, जबकि यह हकीकत नहीं है। दक्षिणपूर्व राष्ट्र इंडोनेशिया धरती पर सबसे ज्यादा भूकंप की आशंका वाले क्षेत्रों में से एक है। 

उन्होंने कहा कि प्रशांत महासागरीय क्षेत्र के ‘रिंग ऑफ फायर' (अग्नि वलय) में आने की वजह से यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। दरअसल, इस क्षेत्र में धरती की टैक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं, जिनकी वजह से भूकंप आते हैं।

लोगों में डर की एक वजह यह भी है

बीते साल इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पालू में 7.5 की तीव्रता का भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के चलते 4,300 लोगों ने या तो अपनी जान गंवा दी या फिर वे लापता हो गए थे। साल 2004 में सुमात्रा में 9.1 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप के आने के चलते भयानक सुनामी आई थी, जिससे पूरे इंडोनेशिया में कुल 2,20,000 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed