फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   Women, however, found men more attractive the more familiar their face

इसलिए औरतों को घूरने से बाज नहीं आते मर्द

Tue, 24 Sep 2013 05:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
Women, however, found men more attractive the more familiar their face

अक्सर आपने लड़कों को लड़कियों को घूरते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं को पुरुषों का यूं घूरकर देखने में उनकी कोई गलती नहीं है बल्कि उनका मनोविज्ञान ही इस मुताबिक है।

विज्ञापन


डेली मेल में प्रकाशित शोध में पाया गया कि महिलाएं जब किसी पुरुष का चेहरा देखती हैं तो उसे वो आम या चिरपरिचित जानकर नजरअंदाज कर देती है लेकिन जब पुरुष किसी आकर्षक महिला को देखता है तो उसे देखता ही रह जाता है क्योंकि उसे महसूस होता है कि उसने इतनी आकर्षक महिला पहले कभी नहीं देखी।
विज्ञापन


सवाल उठता है कि आखिर मर्द औरतों को क्यों घूरते हैं? ये बात जानने के लिए शोधकर्ताओं ने महिलाओं और पुरूषों का अलग-अलग फोटो कलेक्शन किया।

जब महिलाओं को पुरुषों की फोटो दिखाई गई तो अधिकतर महिलाओं ने अलग-अलग पुरुषों का चयन करने के बजाय एक ही पुरुष का चुनाव किया, जो उन्हें आकर्षक लगा। इसमें हैरानी की बात ये रही जब उन्हीं पुरूषों की फोटो महिलाओं को दोबारा दिखाई गई तो वे उन्हें पहले के मुकाबले अधिक आकर्षक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं के मुताबिक, पुरुषों का मनोविज्ञान ये बताता है कि उन्हें ये लगता है कि उनकी रिप्रोडक्शन क्षमता बहुत अधिक है, वो एक साथ कई पार्टनर्स के साथ संबंध बना सकते हैं, इसलिए पुरुषों को शायद अलग अलग महिलाएं अधिक आकर्षित करती हैं।

ये रिसर्च स्ट्रिलिंग ऑफ यूनिवर्सिटी और ग्लासगो ऑफ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की। इसमें पाया गया कि महिला और पुरूषों का एक दूसरे के प्रति आकर्षण काफी भिन्न तरीकों से होता है।

इसी रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने सर्वें में शामिल लोगों से 83 महिलाओं और 65 पुरुषों की फोटो में से एक बार में पांच सबसे आकर्षित महिला और पुरुष की फोटो के चयन के लिए कहा।

इस चयन के बाद उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित फोटो को 7 स्केल तक प्वॉइंट्स देने के लिए कहा। जब इन प्रतिभागियों को दोबारा वहीं फोटो दिखाई गई तो वो उनमें फोटो को लेकर वैसा आकर्षण नहीं मिला।

सेक्सुअल बिहेवियर के जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च से ये परिणाम निकले कि महिलाएं दूसरी बार में पुरुषों को आसानी से जज कर लेती हैं क्योंकि वे उन्हें पहचानती हैं।

इतना ही नहीं, दूसरी बार में पुरुष महिला को अधिक आकर्षित करते हैं। जबकि पुरुषों के साथ इसका उलट है। पुरुषों को पुरानी महिलाओं के चेहरे के मुकाबले नई महिलाओं के चेहरे ज्यादा आकर्षित करते हैं।


जब इस स्केल का जायजा लिया गया तो पाया गया कि महिलाओं ने उन पुरुषों को अधिक रेटिंग दी जिनसे वह पहले परिचित हो चुकी थी क्योंकि वे उन्हें अधिक विश्वसनीस लगें। वहीं पुरुषों ने सेक्सी और आकर्षिक महिलाओं के हिसाब से रेटिंग दी।

इससे ये साबित हुआ कि पुरुष परिचित महिलाओं की तुलना में अक्सर नई महिलाओं को ज्यादा तवज्जो देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed