{"_id":"5c32671fbdec2257162fb020","slug":"savpak-faf-du-plessis-suspended-for-third-test-for-slow-over-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvPAK: दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर, कप्तान डुप्लेसिस तीसरे टेस्ट के लिए निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvPAK: दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर, कप्तान डुप्लेसिस तीसरे टेस्ट के लिए निलंबित
Mon, 07 Jan 2019 08:26 AM IST
अभिषेक निगम
cape town
cape town
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 07 Jan 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम को धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद उसके कप्तान फाफ डु प्लेसिस को एक टेस्ट मैच के लिए निलंबित कर दिया गया जिससे वह श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। आईसीसी ने मैच के बाद इस सजा की घोषणा की।
विज्ञापन
डु प्लेसिस और उनके खिलाड़ियों पर भी उनकी मैच फीस का कुछ प्रतिशत जुर्माना लगा है। धीमी ओवर गति के कारण पहले तीन दिनों में आधा आधा घंटा जोड़ा गया था।
आईसीसी के नियमों के अनुसार निर्धारित समय में गेंदबाजी में विफल रहने के लिये प्रत्येक ओवर के हिसाब से खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना देना होता है।
विज्ञापन
डु प्लेसिस पिछले साल 17 जनवरी को सेंचुरियन में भारत के खिलाफ मैच में भी धीमी ओवर गति के दोषी पाये गये थे जिससे 12 महीने के समय में यह उनका दूसरा अपराध है।