{"_id":"62d3a47ba6946d11a75ca926","slug":"lalit-modi-statement-after-her-photos-with-sushmita-sen-went-viral-with-wedding-speculations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalit Modi: 'BCCI से जुड़ा तो 40 करोड़ था बोर्ड का बैंक बैलेंस, 47 हजार करोड़ किया' ललित मोदी का बड़ा दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Lalit Modi: 'BCCI से जुड़ा तो 40 करोड़ था बोर्ड का बैंक बैलेंस, 47 हजार करोड़ किया' ललित मोदी का बड़ा दावा
Sun, 17 Jul 2022 01:15 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:15 PM IST
सार
ललित मोदी ने कहा है कि जब वो बीसीसीआई के साथ जुड़े थे, तब बोर्ड के बैंक में सिर्फ 40 करोड़ रुपये थे, लेकिन जब उन पर बैन लगाया गया तब बोर्ड के खाते में 47,680 करोड़ रुपये थे।
विज्ञापन
2008 से लेकर अब तक आईपीएल के मीडिया अधिकार की कीमत तीन गुना बढ़ी है
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुष्मिता सेन के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में आए ललित मोदी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है कि वो बीसीसीआई का बैंक बैलेंस 40 करोड़ से 47 हजार करोड़ तक ले गए। उन्होंने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं और काफी लंबा कैप्शन लिखा है। इस दौरान उन्होंने बीसीसीआई से लेकर मीडिया तक कई लोगों पर निशाना साधा है। मोदी ने पहले लिखा कि उनकी और सुष्मिता की शादी की खबरें लगाना और उन पर बात करना गलत है। वो दोनों दोस्त हैं और मीडिया को इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ललित मोदी ने कहा "जब 2008 में मैने कहा था कि आईपीएल पर मंदी का असर नहीं पड़ेगा तो सभी उन पर हंस रहे थे। अब वही लोग बीसीसीआई में बैठकर मजे ले रहे हैं। पूरी दुनिया को पता है कि मैंने यह सब अकेले किया। बीसीसीआई के किसी बंदर ने एक काम नहीं किया। सब वहां पर रोज के 500 डॉलर के लिए आए थे। आज आप और किसको जानते हैं, जिसने कुछ ऐसा बनाया है, जो देश को जोड़ता है और खेल का मजा दिलाता है, जो मैंने किया। क्या आपको लगता है कि आपके मुझे भगोड़ा कहने से मुझे फर्क पड़ता है।"
मैंने बीसीसीआई का बैंक बैलेंस 40 करोड़ से 46 हजार करोड़ तक पहुंचाया
इसके बाद उन्होंने लिखा कि वो एक अमीर घराने में पैदा हुए थे, उन्हें रिश्वत लेने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने यह भी याद दिलाया की वो रायबहादुर गुजरमाल मोदी के सबसे बड़े पोते हैं। उन्होंने आगे लिखा "मैं पैसा लेकर आया, न कि लेकर भागा, और खासकर जनता का पैसा। कभी भी किसी सरकार का पैसा लेकर नहीं भागा। यह आपके जागने का समय है। जब मैं अपने जन्मदिन 29 नवंबर 2005 को बीसीसीआई के साथ जुड़ा था, तब बोर्ड के खाते में 40 करोड़ रुपये थे, जब मुझे बैन किया गया तब तक बोर्ड के खाते में 47,680 करोड़ रुपये आ गए थे। 17 बिलियन अमेरिकी डॉलर। क्या किसी एक जोकर (बीसीसीआई आधिकारी) ने मदद की। उन्हें यह तक पता नहीं था कि सब कुछ शुरू कैसे करना है। अब वो हीरो की तरह व्यवहार करते हैं।"
विज्ञापन
ललित मोदी ने ही आईपीएल की शुरुआत की थी और इस लीग का पूरा फॉर्मेट तैयार किया था। आईपीएल की वजह से बीसीसीआई की कमाई कई गुना बढ़ गई और अब यह लीग दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों में शुमार हो चुकी है। आईपीएल की कमाई के चलते ही बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन चुका है।