West Bengal: ब्रिटेन में हिंदुओं पर हमलों की विश्व हिंदू परिषद ने की निंदा, तुरंत कार्रवाई की मांग
West Bengal: कोलकाता में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के नाम पर ज्ञापन सौंपने के बाद एक धरना-प्रदर्शन कर ब्रिटेन में हुए हमलों का विरोध किया। इस दौरान हमलावरों के खिलाफ और ब्रिटेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बंग ने ब्रिटेन के दो शहरों में हिंदुओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने और मुस्लिम हमलावरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही परिषद के सदस्यों ने कोलकाता स्थित ब्रिटिश उप उच्चायोग में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
कोलकाता में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के नाम पर ज्ञापन सौंपने के बाद एक धरना-प्रदर्शन कर ब्रिटेन में हुए हमलों का विरोध किया। इस दौरान हमलावरों के खिलाफ और ब्रिटेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बंग के अध्यक्ष डॉ. निर्मल्या रॉय चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह से ब्रिटेन के दो शहरों लिस्टर और बर्मिंगघम में हिंदुओं पर हमले हुए हैं, इससे पूरा समुदाय गुस्से में है। सहिष्णु हिंदुओं और उनके पूजा स्थलों पर हमले हुए हैं, यह निंदनीय है। हम ब्रिटेन सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उन हमलावरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उनको गिरफ्तार किया जाए। सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि फिर इस तरह की घटनाएं ना हो।
उन्होंने कहा, किस तरह से बर्मिंघम में साध्वी दीदी मां ऋतंभरा जी का कार्यक्रम नहीं होने दिया गया, जबकि इसके लिए पहले से ही पुलिस से आज्ञा ली गई थी। उन्होंने कहा, इससे पहले भी ब्रिटेन में हिंदुओं पर हमले हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद ने मांग की कि इस तरह की घटनाओं पर तुरंत रोक लगनी चाहिए और ऐसे लोगों की पहचान करके उनके कानून के तहत गिरफ्तार करते जेल भेजना चाहिए। इस मौके पर सीए श्रीराम मित्तल, डॉ. अंजुला विनायक और जिष्णु वसु समेत कई सदस्य मौजूद थे।