फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Violence continues in Bengal Panchayat elections, Governor reaches ground zero

West Bengal: बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा जारी, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे राज्यपाल

Sat, 01 Jul 2023 04:22 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 01 Jul 2023 04:22 PM IST
सार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस कूचबिहार पहुंचे। उन्होंने कहा, सभी राजनीतिक दल के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। शनिवार सुबह भाजपा, कांग्रेस और सीपीएम का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। सभी ने एक सुर में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की...

विज्ञापन
West Bengal: Violence continues in Bengal Panchayat elections, Governor reaches ground zero
West bengal Governor- CV Ananda Bose - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के मद्देनजर जहां राजनीति गरमाने लगी है। वहीं जगह-जगह से हिंसा की खबरें आ रही हैं। कूचबिहार में कांग्रेस उम्मीदवार के घर को बम से निशाना बनाया गया। प्रत्याशी के घर में आग भी लगा दी गई। इस बीच, राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिनहाटा पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और घटना की जानकारी हासिल की। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल की यात्रा पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को दिनहाटा के ओकराबाड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत बालाकांडी गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के घर पर हमला हुआ। कांग्रेस ने तृणमूल समर्थित बदमाशों पर हमले का आरोप लगाया है। इस बीच, राज्यपाल सीवी आनंद बोस कूचबिहार पहुंचे। उन्होंने कहा, सभी राजनीतिक दल के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। शनिवार सुबह भाजपा, कांग्रेस और सीपीएम का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। सभी ने एक सुर में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की।

विज्ञापन

राज्यपाल ने दिया भरोसा: निशीथ प्रमाणिक

राज्यपाल से मिलने के बाद कूचबिहार सर्किट हाउस से बाहर आकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने भी कहा कि राज्यपाल ने भरोसा दिया है। अब उम्मीद है कि पंचायत चुनावों में राजनीतिक हिंसा रुकेगी। उन्होंने कहा, ‘पूरे कूचबिहार में तृणमूल के गुंडों द्वारा सभी राजनीतिक दलों पर जिस तरह से अत्याचार किया जा रहा है, वह इस जिले के लोगों ने नहीं देखा है। तृणमूल की जमीन खिसक चुकी है। हमने राज्यपाल को सब बता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल के इस दौरे से खुद को अलग कर लिया है। तृणमूल प्रवक्ता पार्थप्रतिम रॉय ने कहा, बीएसएफ तृणमूल को कूच बिहार के सीमावर्ती इलाकों में चुनाव प्रचार करने से रोक रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा संघीय सत्ता को तोड़ना चाहती है। केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न तरीकों से तृणमूल को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। तृणमूल ने पंचायत चुनाव से पहले राज्यपाल की ‘सक्रियता’ पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed