फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Trinamool Congress MP Sunil angry on stopping the vehicle, accused of beating toll plaza employee

West Bengal: गाड़ी रोकने पर बिफरे तृणमूल सांसद सुनील, टोल प्लाजा कर्मचारी को पीटने का आरोप

Fri, 04 Aug 2023 03:32 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 04 Aug 2023 03:32 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार सुनील मंडल गुरुवार को मंगलकोट में सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। करीब 1:15 बजे कोलकाता के पलशिट टोल पार करते समय टोल कर्मचारी उज्ज्वल सिंह सरदार ने वाहन को रोका। उसने कार के आगे फाइबर स्टैंड लगा दिया...

विज्ञापन
West Bengal: Trinamool Congress MP Sunil angry on stopping the vehicle, accused of beating toll plaza employee
MP Sunil Kumar Mondal - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बर्दमान पूर्व के सांसद सुनील मंडल की गाड़ी रोकना टोल प्लाजा के कर्माचरी को भारी पड़ गया। सांसद पर टोल प्लाजा के कर्मचारी को धक्का देने और उसके साथ मारपीट का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो जारी करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है, भाजपा इस तरह की घटनाओं की निंदा करती है। हालांकि, सांसद ने इसके लिए माफी मांगी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुनील मंडल गुरुवार को मंगलकोट में सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। करीब 1:15 बजे कोलकाता के पलशिट टोल पार करते समय टोल कर्मचारी उज्ज्वल सिंह सरदार ने वाहन को रोका। उसने कार के आगे फाइबर स्टैंड लगा दिया। ड्राइवर ने प्लास्टिक स्टैंड गिरा दिया और आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी फंस गई। गुस्साए सांसद सुनील मंडल कार की पिछली सीट से उतरे और कर्मचारी को धक्का दिया। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। तुरंत टोल प्लाजा के अन्य लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। इस बीच पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब यह वीडियो वायरल हो गई है। हालांकि बाद में, सांसद सुनील मंडल ने इसके लिए क्षमा भी मांग ली।

विज्ञापन

इसकी एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, अपनी ड्यूटी कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट करना गलत है। तृणमूल के नेताओं के इस तरह के कृत्यों की भाजपा निंदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed