फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Trinamool Congress MLA controversial statement, one wife is divided among five husbands

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस के विधायक का विवादित बयान, पांच पतियों में बंटती है एक पत्नी

Thu, 02 Feb 2023 07:34 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 Feb 2023 07:34 PM IST
सार

West Bengal: भाजपा की आसनसोल (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, मित्रा की टिप्पणी इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं रखती है...

विज्ञापन
West Bengal: Trinamool Congress MLA controversial statement, one wife is divided among five husbands
West bengal- TMC MLA Madan Mitra - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक मदन मित्रा का महिलाओं पर एक विवादित बयान सामने आया है, जिस कारण वे अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। मदन मित्रा ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, भारतीय संस्कृति में पांच पुरुष भी एक पत्नी साझा करते हैं। उन्होंने यह बयान एक संदर्भ में महाभारत में द्रौपदी और उसके पांच पतियों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिया। यह बयान उन्होंने उत्तर 24 परगना के एक स्कूल का है, जहां पर पांच महिला रसोइयों का वेतन सात लोगों में बांटा जाता है। उस पर मदन मित्रा ने यह टिप्पणी की।

विज्ञापन

मिड-डे मिल में इस तरह की अनियमितता मिलने पर जब उनसे पूछा गया कि पांच रसोइयों का वेतन सात लोगों में बांटा जा रहा है। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भारतीय संस्कृति वह संस्कृति है, जहां पांच पति एक पत्नी को आपस में बांट सकते हैं, जैसे महाभारत में हुआ था। इसके बाद वह हंसने लगे। यह बयान बायरल होते ही हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन

भाजपा हुई आक्रामक

भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, तृणमूल कांग्रेस की मुखिया गुरु को गोरू बना देती हैं। इस पार्टी को अब सब कुछ छोड़ कर गाना-बजाना करना चाहिए। जनता सब कुछ देख रही है। वहीं भाजपा की आसनसोल (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, मित्रा की टिप्पणी इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं रखती है। यही वजह है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की सूची में इतने सारे लोगों पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकाव्य की भ्रामक और गलत जानकारी वाली तुलना सही नहीं: तृणमूल

तृणमूल के राज्य सचिव कुणाल घोष ने निंदा करते हुए कहा है कि महाकाव्यों की भ्रामक और गलत जानकारी वाली तुलना सही नहीं है। उन्होंने कहा, मैं मदन मित्रा की टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं। प्रत्येक व्यक्ति को कोई भी सार्वजनिक बयान देते समय शब्दों के चुनाव के बारे में अधिक सावधान रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed