फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Trinamool congress made Bangladeshi woman as candidate, petition rejected by calcutta high court

West Bengal: तृणमूल ने बांग्लादेशी महिला को बनाया था उम्मीदवार, याचिका खारिज

Fri, 05 May 2023 08:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 May 2023 08:02 PM IST
सार

आलो रानी सरकार ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जब वह भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले हार गईं, तो उन्होंने चुनावी नतीजों को कलकत्ता हाई कोर्ट में एकल कोर्ट में चुनौती दी...

विज्ञापन
West Bengal: Trinamool congress made Bangladeshi woman as candidate, petition rejected by calcutta high court
Calcutta High Court - फोटो : www.calcuttahighcourt.gov.in

विस्तार

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में एक बांग्लादेशी महिला भी प्रत्याशी थी। इसका खुलासा तब हुआ जब इस प्रत्याशी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अपनी हार को चुनौती दी। इस मामले में शुक्रवार को एकल पीठ के बाद खंडपीठ में भी उनकी याचिका खारिज हो गई। उम्मीदवार का नाम आलो रानी सरकार है। उन्होंने बनगांव दक्षिण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

आलो रानी सरकार ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जब वह भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले हार गईं, तो उन्होंने चुनावी नतीजों को कलकत्ता हाई कोर्ट में एकल कोर्ट में चुनौती दी। बांग्लादेशी होने की वजह से जहां उनकी उनकी याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद उन्होंने न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार और सुप्रतिक भट्टाचार्य की खंडपीठ में याचिका लगाई थी।

विज्ञापन

शुक्रवार को खंडपीठ ने भी यह कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है कि दस्तावेजी तौर पर वह बांग्लादेश की महिला हैं। वहां के मतदाता सूची में उनका नाम है, इसलिए भारत में चुनाव लड़ने को लेकर उनकी कोई भी याचिका स्वीकार नहीं की जाएगी। इससे पहले भी न्यायाधीश विवेक चौधरी की एकल पीठ में पिछले साल 22 मई को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। भाजपा उम्मीदवार स्वपन मजूमदार से हारने के बाद उन्होंने दावा किया था कि मतगणना में धांधली हुई है और पुनर्मतगणना होनी चाहिए। भाजपा ने बांग्लादेशी महिला को उम्मीदवार बनाए जाने को चुनावी मुद्दा बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed