फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: SUV collides with truck in Kolkata, five killed in road accident

West Bengal: कोलकाता में एसयूवी ने मारी ट्रक में टक्कर, सड़क हादसे में पांच की मौत

Mon, 10 Apr 2023 03:55 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 10 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

पुलिस ने सोमवार सुबह बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना रात करीब 1.30 बजे मिली। पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब लाल सिग्नल पर एक ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने पहले पास एक बाइक सवार को टक्कर मारी, उसके बाद ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी...

विज्ञापन
West Bengal: SUV collides with truck in Kolkata, five killed in road accident
West Bengal: Car Accident - फोटो : Agency

विस्तार

कोलकाता में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि की हालत गंभीर है। हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर और सामने सीट पर बैठी महिला उछलकर बोनट पर आ गिरे। यह हादसा लेक टाउन थाना के दमदम पार्क मोड़ पर हुआ।

विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार सुबह बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना रात करीब 1.30 बजे मिली। पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब लाल सिग्नल पर एक ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने पहले पास एक बाइक सवार को टक्कर मारी, उसके बाद ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एसयूवी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। पुलिस जब सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची, तो छह लोग खून से लथपथ थे। पुलिस ने तुरंत घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां बाइक सवार सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह एक अन्य घायल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद से ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर यह भी लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

असनसोल में सड़क दुर्घटना में दो भाजपा नेताओं की मौत

आसनसोल में रविवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा के दो नेताओं की मौत हो गई। हादसा रविवार रात को आसनसोल के बरबनी थाने के अमडीहा पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतकों की पहचान बबलू सिंह और महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। भाजपा ने इसे दुर्घटना मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि साजिश है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की और जरूरत पड़ने पर दुर्घटना स्थल या इलाके के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए और जांच की मांग की। भाजपा नेतृत्व ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के दो नेताओं की मौत के पीछे कोई राजनीतिक साजिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed