BSF शस्त्र प्रदर्शनी: चेहरों से झलक रही थी बच्चों की खुशी, मौन थे पर सब कुछ कह गए
141वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर के मुताबिक दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत 141वीं बटालियन, सेक्टर बेरहामपुर के बीएसएफ जवानों ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मुर्शिदाबाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूली छात्रों के लिए एक हथियार प्रदर्शनी और एतिहासिक दौरे का आयोजन किया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर किसी चीज को देखने और जानने की मन में इच्छा हो और वह अचानक पूरी हो जाए, तो ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनिया मिल गई। ऐसा ही महसूस किया जब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र क्षेत्र के स्कूली बच्चों को बीएसएफ के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शस्त्र प्रदर्शनी और एतिहासिक भ्रमण का मौका मिला। इस मौके को पाकर विद्यार्थी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। उनकी खुशी, चेहरों से झलक रही थी। वे चुप थे लेकिन उनकी हर भाषा को पढ़ पा रहे थे बीएसएफ के अधिकारी।
141वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर के मुताबिक दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत 141वीं बटालियन, सेक्टर बेरहामपुर के बीएसएफ जवानों ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मुर्शिदाबाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूली छात्रों के लिए एक हथियार प्रदर्शनी और एतिहासिक दौरे का आयोजन किया। इसमें सुबह ग्यारह बजे से चार बजे तक बजे तक आयोजित हथियार प्रदर्शनी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागरपाड़ा के 89 छात्रों और 6 शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रदर्शनी के दौरान, छात्र हथियारों के बारे में जानकारी हासिल करने और जवानों के साथ बातचीत करने में सक्षम थे, जो उन्हें जानकारीपूर्ण और मनोरंजक दोनों लगा। प्रदर्शनी के बाद, छात्रों और शिक्षकों को हजारदुआरी, कटरा मस्जिद और कटगोला सहित आसपास के एतिहासिक भवनों के भ्रमण पर ले जाया गया, जिससे उनकी सांस्कृतिक ज्ञान और समझ में इजाफा हुआ।
इस कार्यक्रम की छात्रों और शिक्षकों ने काफी सराहना की, जिन्होंने बीएसएफ के प्रति आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आग्रह भी किया।
141वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि सीमा क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से युवाओं में गर्व और राष्ट्रवाद की भावना पैदा होती है, साथ ही देश की सुरक्षा में सीमा सुरक्षा बल द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा होती है।