फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Sajib Sangh honored Prabal Dutta with Sajib Ratna

West Bengal: हावड़ा में लगा महादानियों का मेला, सजीब संघ ने प्रबाल दत्ता को सजीब रत्न सम्मान से नवाजा

Wed, 11 Jan 2023 08:04 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 11 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

संघ की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच समेत ईसीजी व अन्य चिकित्सा परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने इसका लाभ उठाया। सजीब संघ के सचिव मनोज मंडल ने बताया कि आटचला माठ में आयोजित शिविर में 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया...

विज्ञापन
West Bengal: Sajib Sangh honored Prabal Dutta with Sajib Ratna
BLOOD DONATION CAMP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हावड़ा के प्रमुख क्लबों में शामिल बालीटिकुरी सजीब संघ ने हर साल की भांति अपना 27वां वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बढ़-चढ़ कर लोगों ने महादान किया। संघ की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच समेत ईसीजी व अन्य चिकित्सा परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने इसका लाभ उठाया। सजीब संघ के सचिव मनोज मंडल ने बताया कि आटचला माठ में आयोजित शिविर में 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं, इस मौके पर 80 से ज्यादा लोगों के आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। इसके अलावा 65 लोगों की नि:शुल्क ईसीजी जांच की गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हावड़ा नगर निगम के प्रशासक डॉ. सुजय चक्रवर्ती उपस्थित थे। उन्होंने संघ के सेवा कार्यों की सराहना की। इस मौके पर हावड़ा नगर निगम के पूर्व एमएमआइसी विभाष हाजरा, पूर्व पार्षद त्रिलोकेश मंडल, आशीष कुमार दे, सुकुमार खां, वरुण मंडल, आनंद दास समेत अन्य गणमान्य लोग व क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रबाल दत्ता को सजीब रत्न सम्मान से नवाजा

इस अवसर पर सजीब संघ ने समाजसेवा के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रबाल दत्ता को सजीब रत्न सम्मान- 2023 से सम्मानित किया। पहली बार सजीब संघ ने किसी व्यक्ति को इस सम्मान से नवाजा है। विभाष हाजरा के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। सजीब संघ ने एक बयान में कहा कि प्रबाल दत्ता पिछले कुछ दशकों से परोपकार व समाजसेवा के कार्यों में इस क्लब के साथ जुड़कर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हम वास्तव में उनको यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबाल दत्ता नेहरू चिल्ड्रेंस म्यूजियम, कोलकाता के ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर सेवा दे रहे हैं। उन्हें इंडियन काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर के एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य और राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ये संस्थान बच्चों के विकास और कल्याण के लिए काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed