फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Photos of many top leaders found in laptop-pen drive of arrested terrorists

West Bengal: गिरफ्तार आतंकियों के लैपटॉप-पेन ड्राइव में मिलीं कई बड़े नेताओं की तस्वीरें

Tue, 24 Jan 2023 02:52 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 24 Jan 2023 02:52 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक रकीब कुरैशी के साथ हावड़ा से पकड़े गए मोहम्मद सद्दाम और सईद अहमद को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि इनकी तस्वीरें क्यों रखी गई थीं और कौन-कौन लोग इनके निशाने पर थे...

विज्ञापन
West Bengal: Photos of many top leaders found in laptop-pen drive of arrested terrorists
West Bengal- arrested terrorists - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुछ दिन पहले जिन तीन आईएसआईएस आतंकवादियों को बंगाल और मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था, उनसे पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को चौकाने वाली जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक उनके लैपटॉप और पेन ड्राइव से देश के कई शीर्ष नेताओं की तस्वीरें मिली हैं। इनमें से कुछ तो सत्ता में शामिल कुछ शीर्ष लोग भी हैं। गणतंत्र दिवस से पहले इस तरह की जानकारी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आईएसआईएस से जुड़े तीनों आतंकियों को पूछताछ जारी रखी है।

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश से गिरफ्तार आतंकी रकीब कुरैशी के पेनड्राइव और लैपटॉप से कई बड़े नेताओं की तस्वीरें मिली हैं। इसमें न केवल भाजपा बल्कि अन्य दलों के नेताओं की भी तस्वीरें हैं। सूत्रों ने बताया कि ये सारे नेता इनके निशाने पर थे। इन नेताओं पर हमले की योजना बनाई जा रही थी।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रकीब कुरैशी के साथ हावड़ा से पकड़े गए मोहम्मद सद्दाम और सईद अहमद को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि इनकी तस्वीरें क्यों रखी गई थीं और कौन-कौन लोग इनके निशाने पर थे। इसके साथ ही एजेंसियां उनके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगा रही है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पेनड्राइव और लैपटॉप में जो तस्वीरें मिली हैं, उनमें बंगाल के कई बड़े नेताओं की तस्वीरें भी हैं। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की अगली योजनाओं का पता लगाने में जुट गई हैं। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस लेकर पूरे देश में सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed