फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal Minister of State Subrata Saha died due to heart attack

West bengal: पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Thu, 29 Dec 2022 03:23 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Dec 2022 03:23 PM IST
सार

West bengal: मंत्री के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में लिखा, सुब्रतबाबू के साथ मेरे लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध थे। उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा...

विज्ञापन
West Bengal Minister of State Subrata Saha died due to heart attack
West bengal- Subrata Saha - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यानिकी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सुब्रत साहा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। वह मुर्शिदाबाद में सागरदिघी के विधायक थे। गुरुवार को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक साहा दिल की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक जताया है। आज सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सुब्रत साहा का हाल ही में कोलकाता में पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ था। हालांकि, वह ठीक हो गए और बुधवार सुबह मुर्शिदाबाद लौट गए थे। लेकिन रात में फिर तबीयत खराब हुई। उसके बाद उन्हें बहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया

विज्ञापन

गया था, जहां गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मंत्री के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में लिखा, सुब्रतबाबू के साथ मेरे लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध थे। उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सुब्रत साहा के निधन से राजनीतिक जगत में एक शून्य पैदा हो गया है। सुब्रत साहा के परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed