फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Mamta Banerjee big allegations, BJP is making EVM hack plan to win 2024 Lok Sabha elections

West Bengal: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बना रही ईवीएम हैक की योजना

Thu, 03 Aug 2023 07:53 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

ममता ने कहा, इंडिया की बैठक में सभी दल इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम चुनाव जीतने के लिए पहले ही योजना बनानी शुरू कर दी है। भाजपा के लोगों की ईवीएम को हैक करने की कोशिश के बारे में हमने सुना है, और हमें इसके सबूत भी मिले हैं...

विज्ञापन
West Bengal: Mamta Banerjee big allegations, BJP is making EVM hack plan to win 2024 Lok Sabha elections
Mamata Banerjee - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक करने की कोशिश कर रही है। गुरुवार को ममता बनर्जी ने केवल आरोप ही नहीं लगाए, बल्कि यहां तक कहा कि यह साबित करने के लिए उनके पास सबूत भी हैं।

विज्ञापन

ममता ने कहा, इंडिया की बैठक में सभी दल इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम चुनाव जीतने के लिए पहले ही योजना बनानी शुरू कर दी है। भाजपा के लोगों की ईवीएम को हैक करने की कोशिश के बारे में हमने सुना है, और हमें इसके सबूत भी मिले हैं। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में हम और अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

बनर्जी ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 2024 का लोकसभा चुनाव विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया जीतेगा और सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा, विपक्षी गठबंधन इंडिया देश को बर्बादी, सांप्रदायिक तनाव और बेरोजगारी से बचाएगा। ममता ने कहा कि भाजपा के लोग आम चुनाव जीतने के लिए पहले से ही योजना बना रहे हैं। इसके लिए वे लोग ईवीएम को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सुना है और सबूत हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग और अधिक सबूत प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले ममता बनर्जी भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में अशांति फैलाने की योजना बनाने का भी आरोप लगा चुकी हैं।

उन्होंने अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा गठबंधन नया है। पूरे देश में हमारी उपस्थिति है। बेशक I.N.D.I.A. सरकार राजधानी दिल्ली में गठबंधन बनाएगी। दिल्ली में हमारी संसद है। मुझे नहीं पता कि जानबूझकर या अनजाने में उन्होंने सही बात कही है। 

दरअसल, गृह मंत्री ने संसद में कहा था कि मैं पार्टियों से अपील करता हूं कि आप गठबंधन में होने के कारण दिल्ली में हो रहे सभी भ्रष्टाचार का समर्थन न करें, क्योंकि गठबंधन के बावजूद पीएम मोदी पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेंगे। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दलों की हालिया बैठकों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत हमारी मातृभूमि है। इसलिए 'इंडिया' गठबंधन मातृभूमि के लिए, मातृभूमि द्वारा और मातृभूमि के लिए है, जबकि राजग में कोई मूल्य नहीं है। इतने साल तक उन्होंने आपस में कोई बैठक नहीं की। इससे पहले ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले के रंगम में द्वारका नदी पर बनाए गए एक पुल का उद्घाटन किया। दो-लेन का 105 मीटर लंबा यह पुल बरहमपुर को कांडी से जोड़ेगा।


आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि चुनाव को कौन हैक करता है। जब वे 2021 में जीते तो उन्होंने (टीएमसी) ईवीएम हैकिंग की शिकायत नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed