फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Mamata Banerjee said – not all leaders in Trinamool congress are thieves

West Bengal: ममता बनर्जी बोलीं- तृणमूल में सभी नेता चोर नहीं

Fri, 11 Nov 2022 12:40 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 11 Nov 2022 12:40 PM IST
सार

West Bengal: नदिया जिले के कृष्णानगर में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अगर कोई एक या दो लोग गलती करते हैं, तो पूरी पार्टी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए...

विज्ञापन
West Bengal: Mamata Banerjee said – not all leaders in Trinamool congress are thieves
West Bengal: ममता बनर्जी - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि पार्टी नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप बहुत बढ़ा-चढ़ाकर लगाए गए हैं। उन्होंने पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि तृणमूल में सभी लोग चोर नहीं हैं। नदिया जिले के कृष्णानगर में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अगर कोई एक या दो लोग गलती करते हैं, तो पूरी पार्टी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। अगर किसी ने कोई गलती की है तो उसे उन गलतियों को सुधारने का एक मौका दिया जाना चाहिए। पूरी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की जाती है, मानो सब चोर हैं। भाजपा के नेता सबसे बड़े चोर हैं।

विज्ञापन

उन्होंने पार्टी में गुटबाजी के बीच अपने विधायकों को आगाह किया कि आपस में लड़ने वालों को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, मैं क्षेत्र के सभी विधायकों से आपस में झगड़ों को बंद करने का आग्रह करती हूं। अगर आप आपसी झगड़ों को खत्म नही करेंगे तो पार्टी में आपके लिए कोई जगह नहीं है। अगर आपका अहम इतना बड़ा है तो घर बैठिए। आपकी जरूरत नहीं है। अगर आप जनता की सेवा करना चाहते हैं तो बाहर निकलिए और जनता के लिए काम कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed