फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal Education Minister said – Government will work closely with Raj Bhavan

West Bengal: बंगाल के शिक्षा मंत्री बोले- राज भवन के साथ मिलकर काम करेगी सरकार

Tue, 17 Jan 2023 06:16 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 17 Jan 2023 06:16 PM IST
सार

जब वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्य के राज्यपाल थे तब उनकी जगह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कुलाधिपति नियुक्त करने का बिल राज्य सरकार ने विधानसभा में पारित कराया था...

विज्ञापन
West Bengal Education Minister said – Government will work closely with Raj Bhavan
West Bengal- Minister Bratya Basu with Governor CV Anand Bose - फोटो : Agency

विस्तार

शिक्षा मंत्री पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने कहा कि फिलहाल राज भवन और राज्य सरकार के बीच कोई विरोध नहीं है, बल्कि बेहतर समन्वय है जो हमेशा चलेगा। राजभवन, राज्य सरकार और शिक्षा विभाग एक साथ मिलकर काम करेंगे। वे मंगलवार को राजभवन कोलकाता में नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई बार राज्यपाल का नाम लेकर विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति कहा, जो बहुत बड़ा संकेत है।

विज्ञापन

इसके पहले जब वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्य के राज्यपाल थे तब उनकी जगह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कुलाधिपति नियुक्त करने का बिल राज्य सरकार ने विधानसभा में पारित कराया था। बावजूद इसके आज जब शिक्षा मंत्री बार-बार राज्यपाल को कुलाधिपति कह रहे थे तो इसका संकेत स्पष्ट था कि पहले के रिवाज के मुताबिक राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राज्यपाल ही रहेंगे।

विज्ञापन

पहली बार शिक्षा मंत्री और राज्यपाल ने राजभवन में एक दूसरे से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि बैठक काफी एतिहासिक रही है। मंत्री ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ राज्यपाल की जो बैठक हुई है, वह काफी सकारात्मक रही है। उन्होंने इसी दौरान राज्यपाल को कई बार कुलाधिपति कहकर संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed