फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   west bengal: ED raid in Bariatu Indian army land scam

West Bengal: कोलकाता में सुबह से ही ईडी के ताबड़तोड़ छापे, फ्लैट सील

Fri, 04 Nov 2022 01:05 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 04 Nov 2022 01:05 PM IST
सार

West Bengal: सूत्रों के मुताबिक सेना की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप में ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 12 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। कोलकाता में कारोबारी अमित अग्रवाल के घर और दफ्तर में तलाशी चल रही है...

विज्ञापन
west bengal: ED raid in Bariatu Indian army land scam
enforcement directorate - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार सुबह से ही कोलकाता और सॉल्ट लेक इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पांच टीम ने एक साथ पांच अलग-अलग जगह पर छापेमारी शुरू की। हालांकि अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

हालांकि सूत्रों के मुताबिक सेना की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप में ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 12 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता में कारोबारी अमित अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल के घर और दफ्तर में तलाशी चल रही है। साल्ट लेक के सेक्टर पांच में दो टीमें गई थीं। बाकी दो टीमें कोलकाता में अन्य जगह पर छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक साल्ट लेक में दो कारोबारियों के घरों पर छापेमारी चल रही है। इन दोनों कारोबारियों के विभिन्न राज्यों में कारोबार हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह ऑपरेशन किस लिए किया जा रहा है। इसी बीच, गरियाहाट रोड पर संजय घोष नाम के व्यावसायी का फ्लैट है, जो विदेश में रहते हैं। जानकारी मिली है कि तालाबंद फ्लैट को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के विधायक पंकज मिश्रा को ईडी ने पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि अमित अग्रवाल गिरफ्तार पंकज मिश्रा के करीबी व्यावसायिक रिश्ते हैं। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने पंकज मिश्रा के 37 बैंक खातों से 11.88 करोड़ रुपये जब्त किए थे। बताया जा रहा है कि सेना की जमीन हड़पने के मामलों में कोलकाता और झारखंड में ईडी छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed