फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: daughter of Anubrata Mandal in animal smuggling case, submitted details of income to CBI

West Bengal: पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या ने सौंपा सीबीआई को आय का ब्योरा

Wed, 28 Sep 2022 06:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 28 Sep 2022 06:59 PM IST
सार

West Bengal: जानकारी के मुताबिक सुकन्या मंडल ने पिछले पांच साल के अपने आयकर रिटर्न के ब्योरे की प्रतियां सीबीआई के समक्ष जमा करा दी हैं। लेकिन इसके लिए वह खुद नहीं आईं बल्कि उन्होंने अपने वकील की मार्फत एक सीलबंद लिफाफे में यह जानकारी भेजी, जिन्होंने कोलकाता में जमा कराया...

विज्ञापन
West Bengal: daughter of Anubrata Mandal in animal smuggling case, submitted details of income to CBI
West Bangal: पुलिस के साथ अनुब्रत मंडल - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बंगाल में पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल ने आखिरकार सीबीआई को अपने आय-व्यय का विवरण सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक सुकन्या मंडल ने पिछले पांच साल के अपने आयकर रिटर्न के ब्योरे की प्रतियां सीबीआई के समक्ष जमा करा दी हैं। लेकिन इसके लिए वह खुद नहीं आईं बल्कि उन्होंने अपने वकील की मार्फत एक सीलबंद लिफाफे में यह जानकारी भेजी, जिन्होंने कोलकाता में जमा कराया है।

विज्ञापन

सुकन्या मंडल, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक शिक्षिका हैं। दो कंपनियों के निदेशक के साथ-साथ बोलपुर में कुछ चावल मिलों की सह-मालिक भी हैं। सीबीआई अधिकारी इस बात को लेकर उलझे हुए थे कि किस आधार पर सरकारी स्कूल की एक प्राथमिक शिक्षिका जो कुछ हज़ार रुपये वेतन के तौर पा रही थीं, इन संस्थाओं के निदेशक और मालिक बन गईं और यही वजह है कि जांच अधिकारियों ने पिछले कुछ दिनों से उनकी आय और व्यय का विवरण मांगा था।

विज्ञापन

पहले भी सीबीआइ के अधिकारियों ने सुकन्या मंडल से ये विवरण मांगे थे, जो अनसुने कर दिए गए। हाल ही में सीबीआई अधिकारी बोलपुर स्थित उनके आवास पर गए और विवरण मांगते हुए उन्हें नोटिस दिया था। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने दो बैंकों को नोटिस भेजा था जहां सुकन्या मंडल के खाते हैं और इन खातों से विदेशी मुद्राओं में कोई लेनदेन किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed