{"_id":"642d82afa75af1e22e0beab7","slug":"west-bengal-crpf-will-be-deployed-in-three-cities-on-hanuman-jayanti-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: हनुमान जयंती पर तीन शहरों में तैनात होंगे केंद्रीय बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West Bengal: हनुमान जयंती पर तीन शहरों में तैनात होंगे केंद्रीय बल
Wed, 05 Apr 2023 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 05 Apr 2023 07:46 PM IST
सार
यह फैसला कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को हनुमान जयंती समारोह के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में बंगाल पुलिस की सहायता के लिए केंद्रीय बलों की मांग करने का निर्देश देने के बाद आया है...
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI (File Photo)
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार ने हनुमान जयंती समारोह के दौरान शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की तीन कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। सीआरपीएफ के जवानों को कोलकाता, चंदननगर और बैरकपुर में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ने बुधवार को कहा, कल हनुमान जयंती है, इस मौके पर उन्होंने लोगों से हनुमान जयंती त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया। ।
विज्ञापन
यह कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को हनुमान जयंती समारोह के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में बंगाल पुलिस की सहायता के लिए केंद्रीय बलों की मांग करने का निर्देश देने के बाद आया है। अदालत का आदेश रामनवमी के दौरान और बाद में बंगाल के कई जिलों में हिंसा हुई थी।
विज्ञापन