West Bengal: पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने लॉटरी दुकान पर की छापेमारी
West Bengal: जानकारी के मुताबिक जनवरी में तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुव्रत ने एक करोड़ रुपये की लॉटरी जीती थी। जब इसकी सीबीआई ने जांच की तो पता चला कि यह टिकट लकी लॉटरी नाम की एक कंपनी ने राहुल लॉटरी एजेंसी से खरीदा था...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अणुब्रत मंडल ने क्या सच में लॉटरी में पुरस्कार जीता था? सीबीआई ने इस सच से पर्दा हटाने के लिए शुक्रवार को बोलपुर के एक लॉटरी टिकट दुकान पर छापा मारा और दुकानदार से पूछताछ की। सीबीआई ने दुकानदार से सभी कागजात सीबीआई दफ्तर में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सीबीआई 'राहुल लॉटरी एजेंसी' नाम की दुकान पहुंची और वहां के कर्मचारियों से बात की। इस दौरान दुकान के मालिक शेख आइनुल को दस्तावेजों के साथ सीबीआई कैंप में उपस्थित होने को कहा गया। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बुधवार को सीबीआई ने बोलपुर के एक अन्य लॉटरी टिकट व्यापारी से भी पूछताछ कर चुकी है।
जानकारी के मुताबिक जनवरी में तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुव्रत ने एक करोड़ रुपये की लॉटरी जीती थी। जब इसकी सीबीआई ने जांच की तो पता चला कि यह टिकट लकी लॉटरी नाम की एक कंपनी ने राहुल लॉटरी एजेंसी से खरीदा था। इसके बाद नाहिना गांव के एक अन्य लॉटरी विक्रेता ने यह टिकट खरीदा। जानकारी के मुताबिक प्रथम पुरस्कार वाला यह टिकट नाहिना गांव में बेचा गया था। अब सीबीआई यह जानना चाहती है कि क्या वह टिकट खरीदने अणुब्रत नाहिना गया था या वह पैसे किसी और ने जीता था।
हालांकि अणुब्रत ने लॉटरी पुरस्कार जीतने के लिए सीधे तौर पर स्वीकार नहीं किया था। घटना के 10 महीने बाद सीबीआई ने इस बार जांच शुरू की। जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि क्या इन लॉटरी टिकटों के जरिए पशु तस्करी के काले धन को सफेद किया गया।