फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Bulldozer ran at the office of Trinamool Congress

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर पर ही चला बुलडोजर

Wed, 24 May 2023 07:27 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 May 2023 07:27 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक बरुआ क्षेत्र में स्थित ऑफिस अवैध था। बंगाल में ऐसा पहली दफा हुआ है जब बुलडोजर की मदद तृणमूल कांग्रेस के किसी पार्टी कार्यालय को तोड़ा गया है। हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट ने जिला प्रशासन को कार्यालय को गिराने का निर्देश दिया था...

विज्ञापन
West Bengal: Bulldozer ran at the office of Trinamool Congress
ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में इस तरह की पहली घटना है, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की है। जिला प्रशासन ने बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक अवैध ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया है। हाई कोर्ट ने इसे गिराने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बरुआ क्षेत्र में स्थित ऑफिस अवैध था। बंगाल में ऐसा पहली दफा हुआ है जब बुलडोजर की मदद तृणमूल कांग्रेस के किसी पार्टी कार्यालय को तोड़ा गया है। हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट ने जिला प्रशासन कोकार्यालय को गिराने का निर्देश दिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम इस ऑफिस को गिराने के लिए पहुंची।

विज्ञापन

मौके पर कलेक्टर के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौजूद था। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से कार्यालय को तोड़ दिया। हालांकि कुछ पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से कार्यालय नहीं तोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन जिला प्रशासन ने किसी की सुने बिना अभियान को आगे बढ़ाया और ऑफिस पर बुलडोजर से गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed