फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: BJP MLA Bishnu Pada Roy died at the age of 61

West Bengal: भाजपा विधायक बिष्णु पद रॉय का 61 साल की उम्र में निधन

Tue, 25 Jul 2023 01:42 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 25 Jul 2023 01:42 PM IST
सार

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर शोक संदेश में लिखा, मैं अपने सहयोगी और धूपगुड़ी से विधायक बिष्णु पद के दुखद और असामयिक निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं...

विज्ञापन
West Bengal: BJP MLA Bishnu Pada Roy died at the age of 61
BJP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी से भाजपा विधायक बिष्णु पद रॉय का मंगलवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वे पिछले कुछ समय से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे। सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए रविवार शाम कोलकाता आये थे। हालाकि, रविवार रात को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शहर स्थित अस्पताल ले जाना पड़ा था।

विज्ञापन

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर शोक संदेश में लिखा, मैं अपने सहयोगी और धूपगुड़ी से विधायक बिष्णु पद के दुखद और असामयिक निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। उन्हें दिल की बीमारी के कारण परसों पीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक दल की ओर से, मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। उनके पार्थिव शरीर को उत्तरी कोलकाता में पार्टी के राज्य मुख्यालय लाया गया, जहां भाजपा के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed