फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Arrested ISIS terrorist raised Taliban slogans in the court

West Bengal: गिरफ्तार आईएसआईएस आतंकी ने कोर्ट में लगाए थे तालिबानी नारे

Thu, 12 Jan 2023 07:32 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 12 Jan 2023 07:32 PM IST
सार

एसटीएफ के उपायुक्त आईपीएस वी सोलेमन नेशा कुमार ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि तीनों आतंकियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ चल रही है। रकीब को बुधवार बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे 23 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ हो रही है...

विज्ञापन
West Bengal: Arrested ISIS terrorist raised Taliban slogans in the court
Abdul Raqeeb Qureshi arrested by Special Task Force (STF) of the West Bengal Police from Khandwa - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्यप्रदेश से जिस आईएसआईएस आतंकवादी को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गिरफ्तार करके लाई है, वह पूछताछ में रोजना नए-नए खुलासे कर रहा है। वर्ष 2009 में वह एक हिंदू समुदाय के व्यक्ति की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बाद में रिहा हो गया था। पुलिस के मुताबिक उसके बाद 2014 में खंडवा की कोर्ट में पेशी के दौरान उसने कथित तौर पर तालिबानी नारे भी लगाए गए थे। इसके बाद उसे फिर जेल में रखा गया था, लेकिन जमानत पर छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन

जेल से रिहा होने के बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए कोलकाता से सटे हावड़ा में पकड़े गए दोनों आतंकी मोहम्मद सद्दाम और सईद अहमद से संपर्क साधा था। तीनों बंगाल और मध्यप्रदेश से बाहर मुलाकात करने वाले थे। एसटीएफ के उपायुक्त आईपीएस वी सोलेमन नेशा कुमार ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि तीनों आतंकियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ चल रही है। रकीब को बुधवार बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे 23 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन

उसे मध्यप्रदेश के खंडवा से सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। छह जनवरी को हावड़ा से मोहम्मद सद्दाम और सइद अहमद नाम के दो आतंकियों को पकड़ा गया था। दोनों से पूछताछ के बाद रकीब के बारे में जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed