West Bengal: अपने संसदीय क्षेत्र के विजया सम्मेलन में शामिल होंगे अभिषेक बनर्जी
West Bengal: तृणमूल ने दुर्गापूजा के बाद से यह विजया सम्मिलनी का आयोजन करना शुरू किया था और भाई-दूज तक इसे चलाया। इस दौरान बंगाल के हर विधासभा क्षेत्र में इसका आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पंचायत और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विजया सम्मिलनी करके लोगों को जोड़ने का काम शुरू किया है। लेकिन इस दौरान पार्टी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी अपनी आंख के ऑपरेशन के चलते विदेश में थे। वे कुछ दिन पहले ही आंख का ऑपरेशन करवा कर लौटे हैं। शुक्रवार को उनके संसदीय क्षेत्र में विजया सम्मिलनी का आयोजन हो रहा है, जहां वे शामिल होंगे। सबकी नजरें आज वहीं टिकी हैं।
उल्लेखनीय है कि तृणमूल ने दुर्गापूजा के बाद से यह विजया सम्मिलनी का आयोजन करना शुरू किया था और भाई-दूज तक इसे चलाया। इस दौरान बंगाल के हर विधासभा क्षेत्र में इसका आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक विजया सम्मिलनी से पार्टी को जहां यह पता चला कि किस-किस क्षेत्र में क्या-क्या समस्याएं हैं, वहीं इस दौरान पार्टी को पुन: जोड़ने का भी मौका मिला। क्योंकि इस दौरान पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा। इसी कड़ी के बीच आज अभिषेक बनर्जी अपने क्षेत्र में विजया सम्मिलनी करने उतरे हैं।
इस दौरान पुराने झगड़ों को निपटाने का भी पार्टी को मौका मिला। सभी को एक ही मंच पर लाकर पार्टी ने काफी समस्याओं का समाधान कर लिया। वास्तव में पूजा के बाद पार्टी की यह विजया सम्मिलनी बैठकें, वास्तविक जनसंपर्क बैठकें बन गई हैं। अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मंच पर उनका स्वागत हो रहा है उनकी सलाह ली जा रही है। ऐसे में आज का अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र में होने वाली विजया सम्मिलनी पर सबकी नजरें टिक गई हैं।