फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Third round of talks to be held on November 17 regarding Assam-Mizoram border dispute

Assam Mizoram Border Dispute: असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर 17 नबंवर को होगी तीसरे दौर की वार्ता

Fri, 11 Nov 2022 03:10 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 11 Nov 2022 03:10 PM IST
सार

Assam-Mizoram Border Dispute: जानकारी के मुताबिक मिजोरम के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना करेंगे। दूसरी ओर, असम के मंत्री अतुल बोरा के असम टीम की अगुवाई कर सकते हैं...

विज्ञापन
Third round of talks to be held on November 17 regarding Assam-Mizoram border dispute
Assam-Mizoram Border Dispute: Assam Mizoram CM - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

असम और मिजोरम सीमा विवाद पर तीसरे दौर की वार्ता 17 नवंबर को होने की संभावना है। असम सरकार ने मिजोरम के साथ तीसरे दौर की सीमा वार्ता के लिए 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित की है। यह बैठक गुवाहाटी में होने की संभावना है। असम और मिजोरम की राज्य सरकारों के बीच तीसरे दौर की वार्ता मंत्री स्तर की होगी। असम सरकार ने गुरुवार को मिजोरम के साथ बातचीत करने के लिए 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित की।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मिजोरम के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना करेंगे। दूसरी ओर, असम के मंत्री अतुल बोरा के असम टीम की अगुवाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

मिजोरम के तीन जिले- आइजोल, ममित और कोलासिब असम के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों के साथ 164.6 किलोमीटर लंबी अंतर-राज्यीय सीमा साझा करते हैं। दो पड़ोसी राज्यों के बीच सीमा विवाद एक लंबे समय से लंबित और उलझा हुआ मुद्दा है जो 1875 और 1933 के दो औपनिवेशिक सीमांकन से उपजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ जहां, मिजोरम ने 1875 में अधिसूचित इनर लाइन रिजर्व फॉरेस्ट को अपनी एतिहासिक सीमा माना, वहीं असम ने 1933 में भारत के नक्शे के सर्वेक्षण को अपनी संवैधानिक सीमा के रूप में स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed