फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Sourav Ganguly: mamata banerjee said - he was a victim of political vendetta

Sourav Ganguly: ममता बोलीं- राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए सौरभ, आईसीसी में जाते तो देश का गौरव और बढ़ता

Thu, 20 Oct 2022 06:44 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Oct 2022 06:44 PM IST
सार

Sourav Ganguly: ममता बनर्जी ने कहा, आज 20 तारीख थी। आईसीसी नामांकन जमा करने का यह आखिरी दिन था, लेकिन सौरभ का अपमान किया गया। उसे जाने नहीं दिया गया। मैंने भाजपा सरकार से कई बार अनुरोध किए। वह आईसीसी में जाने के योग्य थे...

विज्ञापन
Sourav Ganguly: mamata banerjee said - he was a victim of political vendetta
Mamata Banerjee with Sourav Ganguly - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के समर्थन में आ खड़ी हुई हैं। उन्होंने कोलकाता में गुरुवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सौरव राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए। अगर सौरव गांगुली आईसीसी जाते तो देश का गौरव बढ़ता। उन्होंने कहा, यह देश के खेल प्रेमियों का साथ अपमान है।

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने कहा, आज 20 तारीख थी। आईसीसी नामांकन जमा करने का यह आखिरी दिन था, लेकिन सौरभ का अपमान किया गया। उसे जाने नहीं दिया गया। मैंने भाजपा सरकार से कई बार अनुरोध किए। वह आईसीसी में जाने के योग्य थे। तीन बार डायरेक्टर रहे। उन्हें भेजा जाता तो देश का गौरव और बढ़ता। उन्होंने कहा, अगर भारत चुनाव लड़ता, तो कोई और नहीं जीताता।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रूकीं, कहा- अपने स्वार्थ के कारण यह सब कुछ किया गया। देश के खेल प्रेमियों का अपमान किया गया। उन्होंने कहा, अगर सौरव की जगह सचिन होते, अजहर होते तो भी मैं यही बात कहती। सौरव एक भद्र लड़के हैं, इसलिए उन्होंने कुछ नहीं कहा। उनके अंदर भी दर्द है। उसने सब कुछ मुंह बंद करके सह लिया। यह सब राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है। यह न केवल देश के खेल प्रेमियों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए शर्म की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed