फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   RSS chief Mohan Bhagwat said, we have to make such an India, where every Hindu is a role model for the world

Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख बोले- ऐसा भारत बनाना है, जहां हर हिंदू दुनिया के लिए रोल मॉडल हो

Thu, 29 Sep 2022 04:31 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Sep 2022 04:31 PM IST
सार

Mohan Bhagwat: भागवत ने वयोवृद्ध प्रचारक केशव राव दीक्षित और श्यामल बंदोपाध्याय की याद में कहा, दोनों पूरी तरह से राष्ट्र कल्याण को समर्पित थे। उनका हर कदम और हर एक व्यवहार दूसरों के लिए होता था...

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat said, we have to make such an India, where every Hindu is a role model for the world
Mohan Bhagwat - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कोलकाता में कहा, हमें ऐसे भारत के निर्माण के संकल्प के साथ काम करना है, जहां हर हिंदू पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल हो। वे कोलकाता में बुधवार को वयोवृद्ध प्रचारक केशव राव दीक्षित और श्यामल बंदोपाध्याय की याद में आयोजित स्मरण सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन

भागवत ने कहा, दोनों पूरी तरह से राष्ट्र कल्याण को समर्पित थे। उनका हर कदम और हर एक व्यवहार दूसरों के लिए होता था। उन्हें हमेशा के लिए अमर रखने का सबसे कारगर जरिया यही है कि उनके किए हुए कार्यों को हम आगे बढ़ाएं। उनके जाने के बाद उनकी स्मृति और कृति दोनों शेष हैं। उनकी स्मृतियों को ध्यान में रखते हुए उनकी कृति को आगे बढ़ाना ही हमारा अगला लक्ष्य होना चाहिए।

विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा से पहले वे यहां केशव भवन पहुंचे, जहां पर उन्होंने संघ की गतिविधियों को लेकर संघ और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। मूल रूप से महाराष्ट्र में जन्मे केशवराव दीक्षित ने अपने जीवन के 70 साल संघ के प्रचारक के तौर पर बंगाल में ही गुजारे। गत 20 सितंबर को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उसी तरह श्यामलाल बंदोपाध्याय ने भी जीवन के आखिरी सांस तक संघ के कार्यों के प्रचार प्रसार का काम किया। इन्हीं दोनों की याद में श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने मुख्य रूप से संघ प्रमुख आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed