फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Purvottar Bharat Parikrama car rally flagged off on the eve of shahid diwas

Purvottar Bharat Parikrama: शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वोत्तर भारत परिक्रमा कार रैली को दिखाई हरी झंडी

Wed, 22 Mar 2023 05:54 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 22 Mar 2023 05:54 PM IST
सार

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि रैली पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय राज्यों में लगभग 4000 किलोमीटर की कुल दूरी तय करेगी। यह रैली सिक्किम में नाथू-ला और अरुणाचल प्रदेश में से-ला टनल और बुम-ला, कोहिमा में युद्ध स्मारक और कई एतिहासिक स्थानों पर जाएगी...

विज्ञापन
Purvottar Bharat Parikrama car rally flagged off on the eve of shahid diwas
Purvottar Bharat Parikrama - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर पर सेना कमांडर पूर्वी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने ट्रांस-ईस्टर्न कमांड कार रैली "पूर्वोत्तर भारत परिक्रमा" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 23 मार्च 1931 को भारत के तीन तीन वीर स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

विज्ञापन

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि रैली पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय राज्यों में लगभग 4000 किलोमीटर की कुल दूरी तय करेगी। यह रैली सिक्किम में नाथू-ला और अरुणाचल प्रदेश में से-ला टनल और बुम-ला, कोहिमा में युद्ध स्मारक और कई एतिहासिक स्थानों पर जाएगी।

विज्ञापन

इस मौके पर कलिता ने कहा, "पूर्वोत्तर भारत परिक्रमा" भारत की आजादी की साल भर चलने वाली 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है, जिसमें पिछले 75 वर्षों में देश की यात्रा और उसके लोगों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रवाद को मजबूत करना और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। यह पहल पूर्वोत्तर क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने और पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों और देश के बाकी हिस्सों के बीच बंधन को मजबूत करने के लिए एक अद्वितीय मंच के रूप में काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के दौरान वीरता पुरस्कार विजेताओं और परमवीर चक्र विजेताओं ने विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में प्रेरक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की भी योजना बनाई है। यह तेजपुर स्थित गजराज कोर द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका समापन 12 अप्रैल को मेघालय के उमरोई होगा। 'आजादी का अमृत महोत्सव' की राष्ट्रीय परियोजना पूर्वोत्तर क्षेत्र विभाग (डीओएनईआर) के तहत उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed