फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Odisha will get its first Vande Bharat Express tomorrow, will run between Howrah and Puri

Vande Bharat Express: ओडिशा को कल मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा और पुरी के बीच चलेगी

Wed, 17 May 2023 12:20 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 17 May 2023 12:20 PM IST
सार

Vande Bharat Express: जानकारी के मुताबिक ट्रेन का नियमित संचालन शनिवार 20 मई से हावड़ा और पुरी दोनों से शुरू होगा। सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर वंदे भारत सभी छह दिन चलेगी...

विज्ञापन
Odisha will get its first Vande Bharat Express tomorrow, will run between Howrah and Puri
vande bharat express - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

ओडिशा को गुरुवार को उसकी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल को उसकी दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। गुरूवार को पुरी से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इस ट्रेन को एक वर्चुअल इवेंट में हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ट्रेन का नियमित संचालन शनिवार 20 मई से हावड़ा और पुरी दोनों से शुरू होगा। सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर वंदे भारत सभी छह दिन चलेगी। 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी के दौरान 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से दोपहर 1.50 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशन पर रुकेगी। 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए यात्रियों की बुकिंग 17 मई से पीआरएस और इंटरनेट सेवा के माध्यम से उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक पूर्वोत्तर और उत्तराखंड को भी इसी महीने पहली वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है, जबकि गोवा और बिहार-झारखंड को अगले महीने यानी जून में इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो असम के गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईपुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को 25-26 मई को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। यह पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed